परवेज अख्तर/सीवान :- बिहार सरकार के महत्वकांक्षी सात निश्चय योजना में शामिल नल-जल योजना में मिल रही शिकायतों पर प्रशासन गंभीर है। अनेक शिकायतों के आने पर गुरुवार को बीडीओ संतोष कुमार मिश्र ने करसर पंचायत के हरनाथपुर गांव के वार्ड 8 और 13 में जांच की। इस दौरान भारी गड़बड़ी मिली। वार्ड 13 में कहीं पर पाइप लाइन बिखरा था तो की पाइप मानक के अनुसार नहीं थे। टंकी के चैंबर आदि में भी गड़बड़ी पाई गई। पाइप लाइन कहीं डेढ तो कहीं दो फुट पर ही मिला। जबकि तीन फुट पर खुदाई करके डालने का प्रावधान है। वार्ड सदस्यों ने बताया पानी सप्लाई निरंतर चालू है। जबकि ग्रामीणो ने कहा कि हरिजन बस्ती में दर्जनो घरों में कई लोगों के यहां कनेक्शन ही नहीं है। वहीं मुस्लिम बस्ती के लोगों ने कहा कि उनके यहां टोटी भी नहीं लगा हुआ है। कई जगह पीसीसी तोड़े जाने की लोगों ने शिकायत की। गोंहरिया गांव के लोगों ने कई जगह पाइप फटने की शिकायत की। सारी शिकायतों की जांच करने के बाद बीडीओ ने संबंधित जेई को तुरंत सभी वार्ड के सदस्यों व ठेकेदारों की बैठक बुलाने का निर्देश दिया। मौके पर किसान सलाहकार नवीन पांडेय, जेई विधान केसरी, उप मुखिया अचछेलाल शर्मा, ललन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अम्बरीष ओझा व देवेन्द्र सिंह आदि थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026