Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे :सचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी

परवेज अख्तर/सिवान :- रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रत्नेश प्रसाद सिंह ने आज अपराहन 03.30 बजे रेड क्रॉस द्वारा संचालित रक्त अधिकोष के कर्मियों के साथ रक्त अधिकोष में ही एक बैठक की. बैठक की अध्यक्षता वाईस चेयरमैन सुधीर कुमार जैसवाल ने किया. इस बैठक में मुख्य रूप से सीवान में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के संदर्भ में रक्त अधिकोष की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया. विदित हो कि रक्त अधिकोष के दो कर्मी पॉजिटिव पाय गए थे जो अभी स्वस्थ है. सचिव ने सर्वप्रथम जिला प्रशासनं द्वारा कोविद 19 के बढ़ते प्रभाव को कम करने हेतु 16 जुलाई से 31 जुलाई तक लगाय गए लॉक डाउन का स्वागत किया.

साथ ही साथ उन्होंने अफवाहों से दूर रहने का आग्रह किया. सचिव ने आगे बताया कि हमारे एवं रक्त अधिकोष कर्मी सतीश पांडेय के बारे में भी भ्रामक बाते फैलाई गई जो उचित नहीं है. हम दोनों स्वस्थ्य है. साथ ही साथ रक्त अधिकोष के बंद होने का भी प्रचार किया जा रहा है जो असत्य ओर तथ्य से परे है. रक्त अधिकोष में कर्मियों की कमी के बावजूद प्रातः 10 बजे से संध्या 4 बजे तक सेवा दी जा रही है.

अंत में सभाध्यक्ष जायसवाल ने रक्त अधिकोष, कर्मचारियों ओर सचिव के संबंध में अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने का आग्रह किया. उन्होंने सामाजिक दूरी, सैनिटाइजर का प्रयोग तथा साबुन के इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि इस विषम परिस्थिति में हमे सरकार तथा प्रशासन को सहयोग करना चाहिये. इस अवसर पर श्याम सुंदर सोमानी, डॉ सीबी मिश्रा, प्रो. असरार अहमद, ओम प्रकाश मिश्रा, डॉ दिनेश, सुनील कुमार अग्रवाल, राजीव रंजन राजू समेत रेड क्रॉस कर्मी मल्लिका कुमारी, बीरेंद्र पांडेय च रियाजुद्दीन अनवर उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026