Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

फुटबॉल एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान : बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव इम्तेयाज़ हुसैन के निर्देश पर जिला फुटबॉल रेफरी बोर्ड के चुनाव के लिए जिला फुटबॉल संघ के कार्यकारणी की बैठक जिला रेफरी बोर्ड रेफरी संघ के चैयरमैन मो. सगीरुद्दीन की अध्यक्षता में डीएवी कॉलेज परिसर में शुक्रवार को हुई। बैठक में फुटबॉल रेफरी संघ का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इसमें वाइस चेयरमैन डॉ. मनोज कुमार सिंह, रेफरी हेड मकदूम खान, मैनेजर वाहिद हुसैन, सदस्य मो. निजामुद्दीन सिद्दीकी, सुभाष चंद्रा, राजेंद्र पांडेय सहित अन्य का चुनाव कर बिहार फुटबॉल संघ को भेजा गया। बैठक में जिला फुटबॉल संघ के सचिव जावेद अशरफ खान, अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद, रेफरी हेड मकदूम खान, मो. शाहिद, असलम हुसैन, सोहन कुमार, हरेंद्र प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे। इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव जावेद अशरफ खान ने बताया कि बिहार फुटबॉल संघ के निर्देश पर जिला फुटबॉल रेफरी संघ का चुनाव कर बिहार फुटबॉल संघ को भेज दिया गया है। अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि जिला में जिला के प्रथम जिलाधिकारी के पॉल राय फुटबॉल लीग मैच का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें खिलाड़ियों को बेहतर खेलाने में रेफरी का अहम योगदान होता है, जिससे जिला फुटबॉल संघ बेहतर करने का मौका मिलेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026