Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

फुटपाथी दुकानदारों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में डीएम को सौंपा ज्ञापन

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के गांधी मैदान में सोमवार को फुटपाथी दुकानदारों की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता फुटपाथी दुकानदार संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक के पश्चात डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि शहर के सौंदर्यीकरण तथा विक्रेता पुर्नवास के लिए अनेकों कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने पत्र के माध्यम से यह बताया है कि वे शहर के सौंदर्यीकरण तथा सड़कों के चौड़ीकरण क विरुद्ध कतई नहीं हैं। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 के आलोक में शहरी गरीब फुटपाथी विक्रेताओं की सुनिश्चित करने, नगर परिषद से आर्थिक सहायता प्रदान करने, जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर लाइनिंग करने, जहां सड़के चौड़ी हैं वहां पर दुकान लगाने वाले वेंडरो को परेशान नहीं करने, वेंडिंग जोन के निर्माण होने तक पटरी व्यवसायियाें की दुकान लगवाने, शहर में चिह्नित स्थलों पर वेंडिंग जोन बनाने, पूर्णत: फुटपाथी दुकानदारों की दुकानें लगाने के बाद ही सर्वेक्षण कार्य कराने तथा शहर के सौंदर्यीकरण और यातायात के लिए सिर्फ और सिर्फ फुटपाथी दुकानदारों को जिम्मेवार नहीं मानने की मांग की है। मौके पर शिवजी प्रसाद, सुमन देवी, मीना देवी, आशा देवी, इंदू देवी, गीता देवी, श्रीराम साह समेत फुटपाथी दुकानदार मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026