परवेज अख्तर/सिवान : सदर अस्पताल के सभागार में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सय्यद अहमद खां के जयंती के मौके पर यूनिटी एंड पीस फाउंडेशन के द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय था सामाजिक सौहार्द और आधुनिक शिक्षा को फरोग देने में सर सैयद अहमद खां का योगदान। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. एम के आलम ने फीता काटकर किया। इस मौके पर संस्था ने सदर अस्पताल में ओटी टेबल भेंट किया, जिसका इंस्टॉलेशन डॉ. एमके आलम ने किया और डीबीटी टीम ने रक्तदान शिविर का आयोजन कराया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. शाहनवाज आलम ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सय्यद अहमद खां का जन्म दिवस 17 अक्टूबर को मनाया जाता है। डॉ.आलम ने कहा कि मुसलमानों में मॉडर्न एजुकेशन को आगे बढ़ाने में सर सैयद अहमद खान का अहम योगदान है, जिसका जीता जागता मिसाल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी है। इस मौके पर डॉ. जाहिद हुसैन, डॉ. अमजद खां, डॉ. संजीव कुमार ने भी सभा को संबोधित किया। संचाल अधिवक्ता कबीर अहमद ने किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…