परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में सोमवार को नेहरू युवा केंद्र द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक राजू कुमार सिंह ने की। प्रतियोगता में दौड़, कबड्डी, गोला फेंकना, डिस्क थ्रो आदि शामिल था। लड़की की तरफ से कबड्डी में दो टीम बनाई गई जिसमें पीटी उषा टीम विजेता बनी और लड़कों केकबड्डी प्रतियोगिता में विजेता बना वहीं दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम विजेता काजल कुमारी, द्वितीय विजेता रमिता कुमारी और तृतीय रजनी कुमारी रही। दौड़ में लड़कों के तरफ से रितिक कुमार, नीतीश कुमार और पंकज कुमार विजेता बने। प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रमोद श्रीवास्तव,नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल ईश्वरदेव यादव, लिपिक नवलकिशोर सिंह, शिक्षक पंकज सिंह, नीतीश कुमार, संजय सिंह एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…