✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान के पूर्व दिवंगत सांसद डॉ.मो.शहाबुद्दीन के ढाई दशक के राज सत्ता में पले-बढ़े ओसामा के लिए अपने जीवन का काल कोठरी में पहली रात होगी। शहाबुद्दीन के ऐसो आराम की जिंदगी,सामाजिक शोहरत व राजनीतिक शोहरत में ओसामा को कभी कोई कमी नहीं खली होगी।ऐसे में ओसामा के अपराध जगत से नाम जुड़ने का नतीजा रहा की पहली बार कानून के शिकंजे में कसते चले जा रहे हैं।इस क्रम में ही हुसैनगंज पुलिस द्वारा फायरिंग व जानलेवा हमले के मुकदमे में कोर्ट में पेशी के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।ऐसे में काल कोठरी में,ओसामा का अपने दोस्त सलमान के साथ कितने दिन का वक़्त गुजरेगा यह तो आने वाला कल ही बताएगा।
लेकिन ओसामा की गिरफ्तारी व जेल के कैदखाने के सफर को लेकर उनके समर्थक मायूस हुए हैं।हालांकि कोर्ट में पेशी के दौरान ओसामा की अपने समर्थकों के अभिवादन के वक्त चेहरे पर कोई कानूनी जकड़न के शिकार तक देखने को नहीं मिली।ऐसे में यह कहा जा सकता है कि ओसामा के जेल में गुजरने वाला हर पल नया होगा तो दूसरी तरफ जेल के कैदखाने उनके जिंदगी का एक टर्निंग पॉइंट ना बन जाए।इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता ! फिलहाल गुरुवार को ओसामा के अधिवक्ता के आवेदन पर जमानत पर सुनवाई होनी है।जिस पर सब की निगाह न्यायालय के अगले कदम पर टिकी रहेगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…