Siwan News

राजद की बैठक में सदस्यता अभियान तेज करने पर बल

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के विभिन्न प्रखंडों में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में सदस्यता अभियान की गति तेज करने का आह्वान किया गया। शहर के लखरांव स्थित पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी के आवास पर रविवार को प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी पंचायतों में प्रभारियों की नियुक्ति की जाए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि सदर प्रखंड के सभी पंचायतों में घर-घर जाकर लोगों को अपनी पार्टी की नीति और सिद्धांत को बताना है। ऐसा करने से अधिक से अधिक लोग हमारे दल से जुड़ेंगे और सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा होगा। सदस्यता अभियान के प्रखंड प्रभारी कमलेश प्रसाद तथा उमेश यादव द्वारा अलग-अलग पंचायतों में लोगों को नामित किया गया जिसमें मुख्य रूप से चंद्रमा चौधरी, हरेंद्र चौधरी, जगलाल चौधरी, बलिराम बैठा, सुधीर राम, मंकेश, हबीबुल्लाह अंसारी, गुड्डू यादव, संजय यादव, सुरेश यादव, रामअयोध्या प्रसाद, बृजेश सिंह कुशवाहा, दिलशाद अहमद, अलाउद्दीन खान, अमरकांत यादव, कृष्णा यादव, मेराजुद्दीन अली, चुनचुन प्रसाद, रमाकांत चौधरी, शंकर यादव, चंद्रमा पासवान, संतोष बर्णवाल, कन्हैया यादव, वीरेंद्र चौधरी, गौरी शंकर प्रसाद आदि शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026