परवेज़ अख्तर/सीवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा स्थित मौलाना मजहरुल हक डिग्री कॉलेज परिसर में बुधवार को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में सातवां वन महोत्सव का आयोजन किया गया। वन महोत्सव का शुभारंभ महाराजगंज के वन क्षेत्र पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, फॉरेस्टर अभय सिंह,प्राचार्य सुबोध कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अवधेश शर्मा एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अमरनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया। प्राचार्य ने कहा कि सभी जीवों का जीवन पेड़ पौधों पर ही निर्भर है।पौधा नहीं तो जीवन नहीं। हमारे वातावरण का पौधा अभिन्न हिस्सा है। वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि पौधा लगाना महान पुण्य का कार्य है। यह पुनीत कार्य प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए। पेड़ पौधा लगाना और उसकी रक्षा करना समाज के हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। प्रो. अवधेश शर्मा ने कहा कि पूरी दुनिया आज जलवायु परिवर्तन से हो रहे तबाही को झेल रहा है। पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, इतना ही नहीं विभिन्न तरह की प्राकृतिक आपदाओं को भी खेल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…