परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में मंगलवार की देर शाम करेंट प्रवाहित तार के स्पार्क करने से निकली चिंगारी से विनोद राय के झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई. घर वाले व अगल-बगल के लोग अभी कुछ समझ ही पाते की आग ने पूरी झोंपड़ी को अपने आगोश में ले लिया. स्थानीय ग्रामीणों ने अगलगी की सूचना बसंतपुर थाने को देते हुए आग बुझाने के प्रयास में जुट गए.
तभी सूचना पर पहुंची मिनी फायर ब्रिगेड की वाहन ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया. तब तक घर मे रखे हजारों रुपये नगद, एक साइकिल, दो चौकी, पांच कुर्सी, पांच क्विंटल अनाज, मोटर व कई घरेलू सामान जलकर राख हो गया था. पीड़ित विनोद राय ने बताया की नया घर बनाने के लिए रखे गए हजारों रुपये भी जल गए है. पीड़ित ने घटना की लिखित जानकारी अंचल व थाने में दे दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…