परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के देवपुर गांव के मंगलवार को सुबह में हुई मारपीट के मामले के अरोप में स्थानीय पुलिस ने देवपुर निवासी गोपिपतियांव पंचायत का पूर्व बीडीसी सदस्य धर्मेंद्र साह व उनके पुत्र विश्कर्मा साह को पुलिस में मंगलवार की रात्रि में गांव से ही गिरफ्तार कर बुधवार को सिवान जेल भेज दिया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव निवासी विमलेश साह के साथ जमीम पर कब्जा करने को लेकर विवाद हुआ था.
जिसका विरोध विमलेश साह का परिवार कर रखा था. उसी क्रम में पूर्व बीडीसी सदस्य धर्मेंद्र साह सहित छह लोगों में विमलेश सह के घर का तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिनमें पुतुल देवी, विमलेश साह, रिंकू देवी, रमावती देवी आदि लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इस मामले में विमलेश साह द्वारा स्थानीय थाने में छह लोगों के खिलाफ थाना कांड संख्या 135/22 के तहत नामजद मामला दर्ज कराया गया है. जिनमें आरोपित बनाई गई है. उनमें गांव निवासी धर्मेंद्र साह, हरेंद्र साह, सत्येंद्र साह, सूरज साह, विश्वकर्मा साह व दीपक साह की नाम शामिल है. उधर इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार के सीवान बुधवार को भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…