परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के तितिरा टोले बुद्धनगर बंगरा गांव में स्थित तितिर स्तूप की परीक्षण उत्खनन की प्रतिवेदन की मांग पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने की है। उन्होंने अधीक्षण पुरातत्वविद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना अंचल को पत्र के माध्यम से उल्लेखित किया है कि उक्त स्थल की परीक्षण उत्खनन एवं अन्वेषण गत वर्ष सहायक पुरातत्वविद शंकर शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसका जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराते हुए इसका क्षैतिज उत्खनन एवं प्राप्त पुरातात्विक महत्व के अवशेषों को संरक्षित किया जाए।विरासत बचाओ समिति के संयोजक वीरेंद्र तिवारी ,शोधार्थी कृष्ण कुमार सिंह, दक्ष नर्सिंग कॉलेज के निदेशक जितेश सिंह, दीपक राम, छोटू सिंह, सचिंद्र दुबे, प्रमोद शर्मा, माधव शर्मा आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के प्रति आभार प्रकट की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…