परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना के नोन्यापट्टी मे शनिवार की रात हुए गोली कांड में सिसवन थाने की पुलिस ने नामजद अभियुक्त रवींद्र दुबे को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। सिसवन थाने की पुलिस को सीमावर्ती इलाकों के दियारा क्षेत्र में रवींद्र दुबे की छुपने की खबर मिली। सूचना पाकर सिसवन थानाध्यक्ष अजय कुमार ने दियारा क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में घायल पंकज साह के भाई कंचन साह ने सिसवन थाने में आवेदन देकर नोन्यापट्टी गांव निवासी कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र दुबे और उनके दो पुत्र अमित दुबे और अंकित दुबे को आरोपित किया है। कंचन साह ने थाने को दिए आवेदन में लिखा है कि वह अपने घर पर टहल रहा था, तभी अंकित दुबे अपने पिता और भाई के साथ आए और मेरे भाई से 18200 रुपये की मांग करने लगे।भाई द्वारा अभी पैसा नहीं होने की बात कहे जाने पर अंकित दुबे आगबबूला हो उठे और जान मारने की नीयत से पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मेरा भाई घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंकज साह को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले गई, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…