परवेज अख्तर/सिवान:
राजद जिला प्रवक्ता उमेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्व मंत्री तथा सीवान सदर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक अवध बिहारी चौधरी द्वारा विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन पर्चा दाखिल किया गया. पूर्व मंत्री ने छह विस का चुनाव जीत कर कई वर्षों तक बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री के रूप में कार्य किया है.
व्यक्तित्व के धनी मृदुभाषी तथा सरल स्वभाव के अवध बिहारी चौधरी का विपक्ष के साथ-साथ सत्ताधारी दल के लोग भी सम्मान करते हैं. कई बार चुनाव जीतने के कारण उन्हें संसदीय कार्यों का काफी अनुभव है. वर्तमान में वे राजद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रहे हैं. उनकी जीत से भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू का सीवान गौरवान्वित होगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…