Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के मामलों की सुनवाई

परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शुक्रवार को मो. शहाबुद्दीन से जुड़े सेशन मामले की सुनवाई हुई। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह की अदालत में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमाकांत पाठक के पुत्र सोनू हत्याकांड मामले में सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह ने मृतक सोनू के पिता रमाकांत पाठक को गवाही के लिए प्रस्तुत किया। पूर्व में रमाकांत पाठक की मुख्य परीक्षण हो चुका है तथा आंशिक जिरह भी बचाव पक्ष द्वारा किया गया है। शेष जिरह के लिए अदालत ने शुक्रवार की तिथि निर्धारित की थी, किंतु जेल गेट पर मोबाइल के साथ प्रवेश से जेलर द्वारा रोके जाने पर बचाव पक्ष विशेष कोर्ट नहीं जा रहा है। शुक्रवार को भी जब बचाव पक्ष की ओर से कोई जिरह के लिए उपस्थित नहीं हुआ तो अदालत ने गवाह को मुक्त कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026