परवेज अख्तर/सिवान :
सिवान के पूर्व सांसद डॉ.मोहम्मद शहाबुद्दीन के आकस्मिक निधन पर सिवान के जदयू खेमे में शोक की लहर देखी जा रही है। जदयू के कई नेताओं ने पूर्व सांसद के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। इसी कड़ी में जदयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अब्दुल करिम रिजवी व मोहम्मद नुरैन ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सांसद डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में जो काम किए थे उस किए गए कामों को लोग हमेशा हमेशा के लिए याद रखेंगे।
दोनों नेताओं ने कहा कि सिवान के इकलौते वे जनप्रतिनिधि थे कि लोग उन्हें विकास पुरुष के नाम से जानते थे।वे बिहार के अल्पसंख्यक नेताओं के बड़ा चेहरा थे। अंत में दोनों नेताओं ने कहा कि हम लोगों ने एक मजबूत नेता को खो दिया। इसकी भरपाई अब नहीं की जा सकती है। खुदा से यही दुआ है उन्हें जन्नत में आला से आला मक़ाम अता फरमाए और उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…