परवेज अख्तर/सिवान: मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में गुरुवार को राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े पांच मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आरएस पांडेय की अदालत में तीन मामले क्रमशः मोबाइल की बरामदगी, जेलर को धमकाने तथा पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट के मामले निश्चित थे। पुलिस पदाधिकारी अश्वनी कुमार के साथ मारपीट के मामले में बचाव पक्ष को बहस करना था, किंतु बचाव पक्ष के अधिवक्ता नवेंदु शेखर दीपक की अस्वस्थता की वजह से मामले में बहस आरंभ नहीं हो सकी। तत्कालीन जेलर रामाधार सिंह के साथ दुर्व्यवहार के मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाह प्रस्तुत किया गया था, लेकिन मामले में अभियुक्तों की अनुपस्थिति की वजह से गवाही नहीं हो सकी।
अदालत ने निश्चित तिथि पर अभियुक्तों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश पारित किया। मोबाइल की बरामदगी के मामले में आंशिक सुनवाई की गई। उधर विशेष सेशन न्यायाधीश एकेझा की अदालत में दो क्रिमिनल रिवीजन मामलों की सुनवाई की गई। दोनों मामलों में संक्षिप्त सुनवाई हुई। अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह, सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह, रामराज प्रसाद तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन, मो. मोबिन एवं अन्य उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…