परवेज अख्तर/सिवान:- मंडल कारा में गठित विशेष आदलत में उस समय माहौल असहज हो गया, जब एक मामले की सुनवाई के दौरान पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन ने विशेष अभियोजक जय प्रकाश सिंह को धमकी दे डाली. उस समय माले नेता सुबाष प्रसाद पर शहाबुद्दीन व उनके समर्थकों द्वारा किये गये हमले के मामले में गवाह हंसनाथ राम की गवाही चल रही थी. मो. शहाबुद्दीन ने कहा कि वर्षों पूर्व इसकी गवाही हो चुकी है, और यह मामला समाप्ति के कगार पर था. पुन: उस गवाह का न्यायालय में प्रस्तुत करने का क्या औचित्य है. विशेष अभियोजक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इसी पर मो. शहाबुद्दीन ने बिफरते हुए धमकी दी तथा अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया. उन्होंने बताया कि इसपर कोर्ट ने भी नाराजगी जताया. हालांकि बचाव पक्ष द्वारा पूर्व में गवाही के दौरान हंसनाथ राम पर आरोप लगाया गया था कि वह हंसनाथ राम नहीं है. जिसके बाद दुबारा उसे कोर्ट में गवाही के लिए प्रस्तुत किया गया था. शुक्रवार को जेल के भीतर गठित विशेष न्यायालय में मो. शहाबुद्दीन से जुड़े आठ मामले की सुनवाई हुई. तत्कालीन जेल अधीक्षक के साथ किये गये दुर्व्यवहार के मामले में जेलर डैनियल दिनेश गवाही देने के लिए उपस्थित हुए थे. परंतु शंकर दास के रांची जेल में होने के कारण गवाही नहीं हो सकी. शेष अन्य मामले में आंशिक सुनवाई की गयी. सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता उपस्थित नहीं रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…