Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में 26 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह

परवेज अख्तर/सिवान:
शहर के आम्रपाली होटल में सीवान विश्वकर्मा संघ के तत्वधान में पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह के 26 वीं पुण्यतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक ब्रजदेव प्रसाद यादव के अध्यक्षता में मनाई गई. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक सह पूर्व कबीना मंत्री अवध बिहारी चौधरी व प्रो. शैलेंद्र हारून ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. इसके उपरांत पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह के चित्र पर अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया. मंच का संचालन डॉ. प्रभुनाथ शर्मा ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कबीना मंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महामहिम पंजाब के मुख्यमंत्री रहते हुए वंचित व पिछड़ा समाज के उत्थान के लिए संघर्ष करते रहे.

अतिथि सीवान लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी हिना शहाब, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लीलावती गिरी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ इंद्रा कुमारी शर्मा, मुखिया संघ के जिलाअध्यक्ष अजय चौहान आदि को होटल के संचालक मुन्ना शर्मा ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में अधिवक्ता अरुण कुमार शर्मा, अम्बालाल शर्मा, उमाशंकर शर्मा, जितेंद्र शर्मा, प्रो. विजय शर्मा, राधेश्याम शर्मा, गुड्डू शर्मा, गगन शर्मा, नागमणि, देवीलाल शर्मा, दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभ के प्रांतीय सचिव विश्वकर्मा शर्मा आदि वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026