परवेज़ अख्तर/सीवान:- शहर के अस्पताल रोड स्थित राजद के पूर्व सांसद मो.शहाबुद्दीन के करीबी पप्पू श्रीवास्तव उर्फ पप्पू लाला के घर में उसके बेटे की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। शनिवार की देर शाम हुई इस घटना की जानकारी फैलते ही शहर में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते सन्नाटा पसरा गया। घटना की सूचना मिलते ही टाउन पुलिस तुरंत मौके पर पहुँच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम पप्पू लाला के घर गोली चलने की पड़ोसियों को आवाज सुनाई पड़ी। इसके बाद पड़ोसियों ने देखा कि घर के सदस्य पप्पू लाला के बेटे रोज उर्फ अवनीत को जख्मी हालत में अस्पताल लेकर जा रहे है।इधर पुलिस सूत्रों ने बताया कि रोज को अस्पताल में डॉक्टरों ने जब मृत घोषित कर दिया तो उसके परिजन लेकर भूमिगत हो गए। पप्पू लाला के घर मे ताला जड़ा हुआ है। सभी सदस्य घटना के बाद फरार हो गए हैं। जानकारों का कहना है कि इसी साल 19 अप्रैल को रोज की शादी हुई थी। मूल रूप से हुसैनगंज के सरेया के रहने वाले पप्पू लाला को एक समय सीवान में शहाबुद्दीन का खास माना जाता था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…