परवेज अख्तर/सिवान:- मंडल कारा में गठित विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आरएस पांडे की अदालत में अभियोजन के पहल पर गवाह हंसनाथ राम के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी करने का आदेश दिया है. यह मामला आंदर प्रखंड मुख्यालय पर शहाबुद्दीन व समर्थक के द्वारा माले कार्यकार्ताओं के साथ मारपीट का है. चार मामलों में आंशिक सुनवाई की गयी. दूसरी तरफ विशेष न्यायाधीश रणवीर सिंह के स्थानांतरण हो जाने के कारण कोर्ट खाली है. इस वजह से दो मामला मे सुनवाई नहीं हो सकी है. एक मामला मुन्ना चौधरी अपहरण कांड का है, तो दूसरा मामला भाजपा के पूर्व विधायिका आशा पाठक के पुत्र व नौकर की हत्या से जुड़ा है. न्यायालय में अभियोजन के तरफ से विशेष अभियोजक जय प्रकाश सिंह, विशेष सहायक अभियोज रघुवर सिंह, रामराज सिंह उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…