परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के भरतपुरा पंचायत के वार्ड 12 के पूर्व वार्ड सदस्या सरैया निवासी पानमती देवी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि पूर्व वार्ड सदस्या द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना नल जल योजना में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है और नल जल का काम अभी तक अधूरा है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पूर्व में नल जल योजना में घोटाला को लेकर बीडीओ के आदेश के आलोक में पंचायत सेवक द्वारा प्राथमिकी कराई गई है।
प्राथमिकी होने के बाद से पूर्व वार्ड सदस्या फरार चल रही थी, जिसको लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक कंचन कुमारी ने छापेमारी कर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पूर्व वार्ड सदस्या को महिला पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…