Siwan News

पूर्व युवा राजद जिलाध्यक्ष का सरयू नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार

परवेज अख्तर/सिवान : राजद के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष नंद लाल यादव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दरौली के सरयू नदी तट पर किया गया। जानकारी हो कि मैरवा के बड़गांव निवासी सह पूर्व युवा राजद जिलाध्यक्ष विगत तीन साल किडनी के बीमारी से ग्रसित थे। उनका निधन गुरुवार को हो गया। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, दारोगा खां,को-आॅपरेटिव अध्यक्ष रामायण चौधरी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बबन यादव, उप्र प्रमुख उमेश यादव, माले जिला सचिव नैमुद्दीन अंसारी, नगर पार्षद सलीम सिद्दीकी उर्फ पिंकू, प्रो. महमूद हसन, मो. शरीफ खां, संजय कुशवाहा, मुखिया अविनाश कुशवाहा, श्यामा यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष धनंजय कुशवाहा, शारदा नंद यादव, प्रमोद गुप्ता, गौतम गुप्ता सहित काफी संख्या स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे।

राजद युवा नेता के निधन पर शोक

राजद युवा के पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल यादव के निधन पर विभिन्न जगहों पर शोक सभा आयोजित की गई तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी गई। उनके निधन पर नगर पार्षद सलीम सिद्दीकी पिंकू ने उनके पैतृक गांव मैरवा के बड़गांव में पहुंच शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा दरौली नदी में उनके दाह संस्कार में शामिल हुए। उनके साथ मुकेश कश्यप,मेराज अहमद, मो. इरफानुल्लाह, गुलाम सरवर, अकबर हुसैन,मो. सलमान, राधेश्याम, धर्मेंद्र यादव, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर रामदेव विचार मंच के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। शोक व्यक्त करने वालों में अलसउद अहमद सिद्दीकी, बाबूलाल चौधरी, अल्ताफ हुसैन,संजीव प्रकाश, नूर आलम, रमेश यादव, मुन्ना खान, अरविंद सिंह, नागेंद्र पासवान, राहुल सिंह, मो. जैद रजा, कृति नारायण सिंह, अरविंद गुप्ता, गोल्डेन शाही, संतोष सिंह, राकेश चौबे,पंकज सिंह, ध्रुवदेव पड़ित, सुनील संह, परमा यादव, तारकेश्वर मांझी आदि शामिल थे।

वहीं ज़िला अध्यक्ष राजद अक़लियत कमेटी के जिलाध्यक्ष फ़ज़लुद्दीन अहमद नदवी की अध्यक्षता में शोक-सभा का आयोजन हुआ, जिसमें सिवान युवा राजद के पूर्व अध्यक्ष नंद लाल यादव को श्रद्धांजलि दी गई। नदवी ने नंद लाल यादव को बड़े सक्रिय एवं लोकप्रिय नेता बताते हुए

कहा कि उनकी मृत्यु से पार्टी का अपूरणीय क्षति हुई है। शोक सभा में मो. मोबीन, महफ़ूज़ एकराम, अशरफ अली, लड्डू, शमीम अहमद मुन्ना, शमसुद्दीन अंसारी, मेराजुद्दीन अहमद शाह, नूरुलहक़ अंसारी, मो. रेहान, सरफराज, मुर्तजा अली, वजीर अहमद, शमशेर, मुखिया साबिर अली, नूरुलहक़, ओज़ैर आदि उपस्थित थे। वहीं महारागंज में बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव देवेंद्र कुमार अभय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यादव सामाजिक न्याय के सिपाही थे और उन्होंने हमेशा ही पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हित की लड़ाई लड़ी। उनके असामयिक निधन से समाज ने एक जुझारू नेता खो दिया है। शोक व्यक्त करने वालों में राजद के अरविंद गुप्ता, श्यामदेव राय, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद, रामराज प्रसाद, भरत ठाकुर, पवन कुमार, हरिशंकर आशीष, ई. प्रमोद रंजन और मनोज त्यागी आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026