सीवान के शेख मुहल्ला स्थित अब्बास कॉलोनी में बंद मकान से नगद सहित साढ़े चार लाख की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थानाक्षेत्र के शेख मुहल्ला स्थित अब्बास कॉलोनी में शनिवार की दोपहर चोरों ने एक बंद मकान से नगद सहित साढ़े चार लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में मकान मालिक मंजर हुसैन का पुत्र शमीम अहमद ने नगर थाना में आवेदन देकर दो लोगों को नामजद किया है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मैं और मेरी पत्नी सोनी तबस्सुम सामान की खरीदारी के लिए मार्केट गए हुए थे।

इसी बीच बंद मकान को देख मोहल्ले के राजन और रेयाज दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर गए और घर में रखे अलमीरा तोड़ दवा काे लेकर वसूली गई एक लाख 80 हजार नगद व पत्नी के सोने का गहना, चैन, लॉकेट, कान का पांच जोड़ा झुमका ,पायल तीन जोड़ी, सहित तकरीबन साढ़े चार लाख की चोरी चोरों ने कर ली।

उन्होंने कहा कि जब मेरी पत्नी मार्केट से लौट रही तो दोनों चोरों को घर से निकलकर भागते हुए देखा और इसकी सूचना मुझे दी। यही नहीं जब यह दोनों चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे तो मेरे गेट पर इनलोगो का एक साथी तेज आवाज में गाना बजा रहा था। मोहल्ले वालों ने इससे मना किया लेकिन नहीं माना। चोरी की घटना के बाद मैंने इसकी सूचना उसके चाचा सद्दाम को दिया तो उन्होंने कहा कि आप चिंता ना कीजिए आपका रुपए और सारा सामान मिल जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026