परवेज अख्तर/सीवान : नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ बबुनिया मोड़ के समीप स्थित लल्लन कम्प्लेक्स के सामने चार शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. व साथ में एक चार पहिया वाहन भी जप्त किया है.इस संबंध में नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि गश्ती दल द्वारा गस्ती की जा रही थी तभी लल्लन कम्प्लेक्स के सामने एक चार पहिया वाहन में चार लोग मारपीट करते नजर आये. शक के आधार पर गश्ती दल ने जांच किया तो चारों व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर मारपीट व गाली-गलौज कर रहे थे. जिसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया. वही उनके वाहन को भी जप्त किया गया है. चारों व्यक्तियों की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी राज गौरव कुमार, प्रविंद्र कुमार, अनिल कुमार व जितेंद्र कुमार के रूप में की गई.जिन्हें मद्य निषेध अधिनियम 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…