तरवारा में शराब पीने के आरोप में चार गिरफ्तार, जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गाँव के विनोद महतो, कर्णपुरा मठिया गांव के राजेश तिवारी, तरवारा नोनिया टोला गांव के पशुराम महतो और दीनदयालपुर गाँव के राजकुमार साह को शराब पीने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को संध्या गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

वही प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सुजीत कुमार ने 35 लीटर देशी शराब के साथ कर्णपुरा मठिया गाँव निवासी रमेश प्रसाद के पुत्र जवाहीर प्रसाद उर्फ रमेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबी को शराब जांच के बाद पुलिस अभिरक्षा में मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहाँ से मजिस्ट्रेट के द्वारा दंडित किया गया। वही उन्होंने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार कारोबारी को कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026