सिवान शहर में लॉटरी खेलने के दौरान चार गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले में चाहे लॉटरी सट्टेबाजी हो या आईपीएल की सट्टेबाजी हो जिसे लेकर हमेशा कोई ना कोई विवाद होता रहा है. पिछले महीने ही आईपीएल सट्टेबाजी को लेकर बड़ी मस्जिद के पीछे साबुन टोली में  हवाई फायरिंग की गई थी. जहां मामला एक की बताया जा रहा था.वहीं अन्य जगहों पर सट्टेबाजी को लेकर कई घटनाएं हो चुकी है. इसी बीच नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी स्थित शौचालय के समीप लॉटरी सट्टेबाजी खेल रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शौचालय के समीप एक मकान में लॉटरी की सट्टेबाजी चल रही थी और चार युवक वहां लॉटरी खेल रहे थे तभी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं युवक के पास से लॉटरी बोर्ड, लॉटरी, लॉटरी पर्ची सहित 14 हाजत रुपये बरामद की गई है.वही गिरफ्तार युवकों की पहचान सब्जी मंडी निवासी परशुराम चौधरी का पुत्र पंकज कुमार व मोहनदास का पुत्र सुनील कुमार, फतेहपुर निवासी स्वर्गीय द्वारिका साह का पुत्र गणेश ,कागजी मोहल्ला निवासी शोएब का पुत्र मुर्तुजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026