परवेज़ अख्तर/सिवान:- उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की रात जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 173 बोतल शराब के साथ चार धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि अलग-अलग जगहों से सूचना मिलने पर छापेमारी टीम इंस्पेक्टर गुंजेश कुमार, अरविंद्र सिंह, सशस्त्र बल व गृहरक्षक बल द्वारा छापेमारी कर 173 बोतल शराब के साथ चार धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।जबकि एक बाइक को जब्त किया गया। गिरफ्तार में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव निवासी मनोज कुमार साह को 92 पीस शराब, बड़हरिया थाना क्षेत्र के योगापुर निवासी विकास कुमार को 33 पीस,मैरवा थाना क्षेत्र तदैव निवासी मनीष कुमार 48 पीस व मैरवा थाना क्षेत्र के नवका टोला निवासी सुधीर कुमार को नशे की हालात में गिरफ्तार कर चारों को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…