परवेज अख्तर/सिवान : स्थानीय पुलिस ने सोमवार की देर शाम संठी मोड़ के पास घेराबंदी कर हरियाणा के चार कारोबारियों को 285 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उनकी दो लक्जरी कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो लक्जरी कारों के साथ शराब के चार कारोबारी रघुनाथपुर की ओर जा रहे हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने एएसआई धनेसर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर संठी मोड़ पर तैनात कर दिया। कुछ ही समय बाद सूचना के अनुसार दो कारें दिखाई दीं। इसके बाद दोनों कारों के पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें रोककर जांच की तो 285 बोतल शराब बरामद हुयी। पुलिस ने कारों पर सवार कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दोनों कारें जब्त कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपित हरियाणा के रहने वाले हैं। इनमें जिला मुख्यालय चरखी दादरी के राहुल कुमार, सातौर का संदीप कुमार, भिवानी जिला के बामबल का मनोज कुमार व राकेश कुमार शामिल है। पूछताछ के बाद चारों को जेल भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…