परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा प्रखंड के स्थानीय थाना क्षेत्र में गत दस दिनों के अंदर चार बड़ी आपराधिक घटनाएं अंजाम दी गई। इसमें लूट व दो लोगों की हत्या की घटनाएं शामिल है, लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर अब तक महज 3 लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा कर खामोश बैठ गई। इससे पीड़ितों परिवार में नाराजगी है। 9 जनवरी की रात मैरवा थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी चालक नगेंद्र राम की हत्या कर दी गई। उसका शव अगले दिन सुबह बरासो नहर के निकट ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद आक्रोशित होकर लोगों ने मैरवा धाम सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां चलाई। प्रदर्शनकारी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस घटना में मृतक के भाई शैलेंद्र कुमार राम ने मैरवा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें तीन लोगों को नामजद किया। कुछ अज्ञात को भी प्राथमिकी में शामिल किया गया था।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…