सिवान में नहाय खाय के साथ चार दिवसीय चैती छठ अनुष्ठान शुरू, खरना रविवार को

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया।पड़ेजी निवासी पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि हिंदू नववर्ष के पहले महीने चैत्र के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को लोक आस्था सूर्य उपासना का महापर्व छठ व्रत मनाया जाता है। छठ व्रत अत्यंत ही पवित्र त्योहार माना गया है, खासकर शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का व्रत है। वैदिक मान्यता है कि नहाय-खाय से सप्तमी के पारण तक उन भक्तों पर षष्ठी माता की कृपा बरसती है। महापर्व में भगवान सूर्य देव की आराधना की जाती है। संध्या अर्घ्य के दिन भगवान सूर्य को अस्त होते समय अर्घ्य दिया जाता है और उसके अगले दिन उदयीमान सूर्य को सूर्योदय का अर्घ्य दिया जाता है।

शनिवार को अनुष्ठान के पहले दिन नहाय-खाय में लौकी की सब्जी और अरवा चावल के भात बना कर छठ व्रती प्रसाद ग्रहण कर नहाय-खाए से चार दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प लिया। साथ ही संपूर्ण स्वच्छता का ध्यान रखते हुए व्रत के लिए गेहूं और चावल को धोकर सुखाया। छठ पूजा में खरना के प्रसाद का विशेष महत्व माना गया है। खरना प्रसाद में छठ व्रती रविवार को आम के लकड़ी से मिट्टी के चूल्हे पर ईंख के कच्चे रस, गुड़, अरवा चावल का खीर बनाकर छठ मैया को भोग लगा महा प्रसाद ग्रहण करेंगी। तथा घर परिवार के लोगों को तथा आगंतुकों को महाप्रसाद देंगी। सोमवार को व्रती महिलाएं अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगी। जबकि मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं उपवास तोड़कर पारण करेंगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024