Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तीसरी सोमवारी पर महिलाओं ने घरों में ही की पूजा-अर्चना

परवेज अख्तर/सिवान :- सावन मास की तीसरी सोमवारी पर महिलाओं ने अपने घरों में ही भगवान शिव की आराधना की तथा उपवास रख सुखमय जीवन की कामना की। इसको लेकर महिला व युवतियों में उत्साह देखा गया है। ज्ञात हो कि पूरे सावन महीने में शिवालयों में जलाभिषेक व पूजा अर्चना को ले श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जाती थी, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के बढ़ती संख्या को देखते हुए इस पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार ने पूरे सावन महीने में मंदिरों को बंद करा दिया है तथा पुजारियों के अलावा बाहरी श्रद्धालुओं पर जलाभिषेक व पूजा करने पर रोक लगा दी है।

साथ ही महत्वपूर्ण मंदिर यथा सिसवन के मेहंदार स्थित बाबा महेंद्रनाथ, गुठनी के सोहागरा स्थित बाबा हंसनाथ शिव मंदिर, जीरादेई के अकोल्ही स्थित अनंतधाम मंदिर समेत अन्य मंदिरों के पास बैरिकेडिग कर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि बाहरी कोई श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएं। पूरे सावन भर मंदिरों में जहां जय शिव, हर-हर महादेव की गूंज सुनाई पड़ती थी इस पर वहां वीरानगी छाई हुई है। श्रद्धालु वहां न पहुंच घर में पूजा कर संतोष कर लेते हैं। इस दौरान महिलाओं ने भी मंदिरों में पूजा न कर घर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की तथा सोमवारी व्रत रख सुखमय जीवन की कामना की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026