परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नरहन में दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रघुनाथपुर के रेफ़रल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. चारों घायलों में से एक की हालत गंभीर बतायी जाती है. जिसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. अन्य का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है. मालूम हो कि गांव के कुछ लोग काली स्थान के पास जमीन की मापी करा रहे थे. सुबह से ही मौसम खराब चल रहा था.
यही नहीं मौसम विभाग ने सीवान जिलेवासियों को अगले 48 घंटे तक भारी बारिश व वज्रपात से बचने हेतु सावधानी पूर्वक घरों में रहने व किसानों को खेतों में जाने से बचने की चेतावनी जारी कर चुका था. इधर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में गांव के सुदेश्वर सिंह (65) पिता स्व. राजबलं सिंह, शम्भुनाथ सिंह (62) स्व. राजबलं सिंह, जनार्दन सिंह (55) स्व. विश्वनाथ सिंह, मंटू कुमार (35) विपिन सिंह घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. इसमें एक घायल मंटू कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए सीवान रेफर कर दिया गया. बाकि तीनों घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…