सीवान के अलग-अलग सड़क हादसे में चार घायल

✍️परवेज अख्तर/सीवान:
जिले में अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के दरबार सिनेमा के पास की है।जहां अनियंत्रित तीन बाइक सवार आपस में टकरा गए। टक्कर से स्कूटी सवार एक युवती सहित दो महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार निवासी माया कुमारी एवं ज्ञांति देवी के रूप में हुई है। घायल ज्ञांति देवी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वे वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन से दिल्ली से सिवान पहुंची थी।तभी उनकी पुत्री स्कूटी लेकर जंक्शन पर पहुंची। इसके बाद दोनों लोग स्कूटी पर सवार होकर घर जाने लगी।तब तक दरबार सिनेमा के पास तीन बाइक में टक्कर हो गई।

इसमें स्कूटी चला रही मेरी पुत्री माया कुमारी व मैं दोनों अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े।दूसरी घटना महादेवा ओपी क्षेत्र के हकाम हाईवे की है।जहां बाइक सवार को बोलेरो ने धक्का मार दिया।इसमें बाइक सवार एक बच्चा सहित दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया,जहां उनका इलाज हुआ। दोनों घायल गोपालगंज जिले के कुचायकोट निवासी विश्वनाथ राजभर बताए जाते हैं।

स्वजनों ने बताया कि घर से दोनों बाइक पर सवार होकर रघुनाथपुर रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।तभी अनियंत्रित बोलेरो ने हकाम हाईवे पर टक्कर मार दी।इससे दोनों घायल हो गए। हालांकि बोलेरो सहित चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026