Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

युवक को चाकू मारकर किया घायल, चार आरोपित

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान मो. इमरोज वारसी के रूप में हुई है। पीड़ित युवक ने मामले में चार लोगों के विरुद्ध आवेदन थाना में दिया है। घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि गुरुवार को रात आठ बजे खाना खाकर वह अपने बिस्तर पर लेटकर टीवी देख रहा था, उसी समय गांव के ही चार लोग कमरे में घुसकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर मेरे ऊपर चाकू से हमला कर दिए। जिसमें अमीर साहनी के हाथ में अवैध देशी कट्टा था। अमीर ने अपने साथियों से मुझे मारने को कहा, जिस पर मैं कमरे से बाहर भागने की कोशिश करने लगा। इतने में मुझे चाकू लगा और मैं शोर मचाने लगा। भागने के क्रम में फिर से उन लोगों ने मुझपर चाकू से वार किया। जिससे मैं बुरी तरह से घायल हो गया। हो हल्ला सुनकर गांव के लोग पहुंचते तब तक वे सभी फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से मुझे इलाज के लिये स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस आशय का पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही अमीर साहनी, फैसल साहनी तथा नगर थानाक्षेत्र के आसी नगर निवासी जुगनू बाबू व मिस्टर बाबू को आरोपित किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026