परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा-टड़वा बाइपास हाइवे पर पुलिस ने शराब लदे वाहन के साथ चार कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की माने तो गुप्त सूचना मिली थी कि बाइपास के रास्ते शराब से भरी एक बोलेरो आ रही है. जिसके बाद उक्त स्थान पर वाहन जांच शुरू कर दिया गया. वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो को जवानों ने रोकना चाहा लेकिन बोलेरो चालक ने वाहन को घुमा कर भागने की कोशिश की. इसके बाद जवानों ने उसे पकड़ लिया, जांच के दौरान वाहन में चार लोग बैठे थे. सीट के नीचे और डिक्की से 17 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जिसके बाद शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त करते हुए थाना लाया गया. शराब कारोबारियों की पहचान यूपी के कुशीनगर जिले के कसेया थाना क्षेत्र के महकनी निवासी शिव पूजन मद्देशिया के पुत्र धर्मेंद्र मद्देसिया, उमाशंकर ठाकुर के पुत्र तुषार कुमार, नवका टोला निवासी मुस्ताक अंसारी के पुत्र इस्तेयाक अंसारी, उत्कर्ष कुमार के रूप में की गयी. जिसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर चारों कारोबारियों को जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…