✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सतवार गांव स्थित बिभु कुमार सिंह उर्फ खेलाड़ी सिंह के घर से सोमवार की रात अपराध की योजना बनाते थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के नेतृत्व में गठित छापेंमारी दल ने एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, चाकू, पांच जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली निवासी सुजीत कुमार उर्फ हुलचुल,सौरभ कुमार,जीबी नगर थाना क्षेत्र के सतवार निवासी बिभु कुमार सिंह उर्फ खेलाड़ी सिंह तथा जलालपुर निवासी अंकित सिंह के रूप में कई गई है।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी कुख्यात है जिसके विरुद्ध जीबी नगर के अलावा सीमावर्ती थाना पचरुखी, सराय ओपी,महाराजगंज, गोरियाकोठी, बसंतपुर में दर्जनो अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि अंकित सिंह इसके पूर्ब हत्या तथा लूट के मामले में जेल भेजा गया था जो अभी न्यायलय से जमानत पर था।सभी गिरफ्तार अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में मंलवार को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…