परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसांव टोले मठिया निवासी मुकेश कुमार राम की हत्या मामले में पिता रामदेव राम के बयान पर बुधवार की शाम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें दो महिला समेत चार लोगों को आरोपित किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित तीन को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि मेरा पुत्र मुकेश कुमार राम 2 मार्च की शाम पांच बजे बाजार जाने की बात कहकर निकला। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों को इसकी चिंता हुई।
तीन मार्च की सुबह हमें फोन पर सूचना मिली कि मुकेश का शव पोखरा गांव के गौतम मांझी के दालान में पड़ा है। उसने बताया कि मुकेश गांव के ही एक लड़की से बातचीत करता था। इसी दौरान उसका संपर्क पोखरा गांव की एक महिला से हो गया जिससे वह हमेशा बात करता था। उसने आरोप लगाया है कि उक्त महिला ने मेरे पुत्र को बुलवाकर अन्य लोगों के साथ मिलकर घटना को अंंजाम दिया है। इस मामले में पोखरा की नीतू देवी, गौतम मांझी, सरोज मांझी, रीता देवी को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित गौतम मांझी, सरोज मांझी तथा नीतू देवी के गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…