Categories: पटना

सड़क हादसे में चार लोगों की हुई मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज

पटना: औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना स्थित भरूब गांव के पास पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी चालक को पिकअप से निकालने गए थे. तभी तेज रफ्तार से आ रही डंपर ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए पुलिस की जीप से टकरा गई. इस दुर्घटना में पिकअप के ड्राइवर और ट्रैक्टर के ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए. जिसमें दो की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें पटना रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है की टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और पुलिस की जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने डंपर को जप्त कर लिया है और घटना की जांच में जुटी हुई है. इस हादसे में सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह, सिपाही श्याम कुमार पंजियार, बबन कुमार चौधरी, संजय कुमार सिंह और सिपाही सह चालक मंजूर आलम घायल हैं. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वही रफीगंज गुरारू पथ के सीमा गांव के समीप डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया. जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और एक की मौत इलाज के क्रम में हुआ है. बताया जाता है कि यह दोनों युवक बाइक पर सवार होकर शैक्षणिक कार्य हेतु जा रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही डंपर ने टक्कर मार दी. जिससे एक की मौत घटनास्थल पर और एक की मौत अस्पताल में इलाज क्रम में हो गयी. रफीगंज पुलिस डंपर को जप्त कर थाने ले आई है और जांच में जुटी है. वही आक्रोशितों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026