सिवान के गुठनी में चार लोगों की संदेहास्पद स्थिति में मौत, गांव में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले से सोमवार की अलसुबह एक मनहूस खबर सामने उभर कर आई है।यहां गुठनी थाने क्षेत्र के दो गांवों के चार लोगों की संदिग्‍ध हालात में मौत हो गई है।मृतकों के स्‍वजनों का कहना है कि ये चारों लोग शराब पीने के आदि थे। गांव में शराब बिकती है और आसानी से उपलब्‍ध है। स्‍वजनों ने साफ तौर पर कहा है कि रविवार की रात ये लोग शराब पीने गए थे। इसके बाद ही इनकी मौत हुई है। आशंका यह जताई जा रही है कि शराब जहरीली हो गई थी। डीएम ने कहा है कि सभी चार लोगों का पोस्‍टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद मौत की सही वजह सामने आएगी। मामले में अगर शराब का एंगल सामने आता है तो प्रशासन अपनी कार्रवाई करेगा। इस घटना के बारे में हम विस्‍तृत जानकारी जुटा रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए खबर को रिफ्रेश करते रहें।

अगल-बगल के चार गांवों के लोगों की मौत

सोमवार की सुबह जिले में इस बात की भी चर्चा चली कि चारों लोग पंचायत चुनाव जीतने वाले एक प्रत्‍याशी का भोज खाकर बीमार पड़े, हालांकि खुद मृतकों के स्‍वजन इस बात से इनकार कर रहे हैं। मरने वालों में शिवजी यादव, मनोज राम, अनवर मियां और दुखरन राम शामिल हैं। इनके स्‍वजनों ने घटना का पंचायत चुनाव से कोई ताल्‍लुक नहीं होने की बात कही है। मरने वाले में तीन लोग बेलौरी गांव के जबकि एक बेलौर गांव का रहने वाला है। ये दोनों गांव अगल-बलग में हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश बार्डर से सटी हुई है यह पंचायत

सिवान के डीएम अमित कुमार पांडेय ने बताया कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। एक मेडिकल टीम का गठन सीएस यदुवंश शर्मा के नेतृत्व में किया गया है, जो गांव में पहुंच कर लोगों की जांच भी करेगी। अगर शराब का मामला सामने आता है तो निश्चित तौर पर जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही मैरवा, दरौली और गुठनी थाना की टीम शराब के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है। आपको बता दें कि यह पंचायत यूपी बॉर्डर से सटी है।

दो दिन पहले आया है पंचायत चुनाव का परिणाम

इस क्षेत्र में चार दिन पहले पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था। गुठनी प्रखंड की इस पंचायत के लिए मतगणना के परिणाम दो दिन पहले आए थे। इसके बाद पंचायत चुनाव के विजेता जीत की खुशी मनाने तो हारने वाले गम भुलाने में लगे थे। इस बीच एक साथ चार लोगों की मौत से गांव के सभी लोग हैरान हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026