Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सोहिलपट्टी बाजार के गहना दुकान समेत चार दुकानों में हुई चोरी

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सोहिलपट्टी बाजार में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने गहना दुकान, मोबाइल दुकान, कपड़ा दुकान व मिठाई दुकान को निशाना बनाते हुए नगदी समेत लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों ने राहुल ज्वेलर्स, शिवानी मोबाइल, ग्यासुद्दीन के कपड़ा दुकान व दशरथ साह के मिठाई दुकान का ताला टूटा हुआ देखा व सूचना चारों दुकानदारों को दी. इधर चोरी होने की सूचना पर सोहिलपट्टी बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी मिलते ही बसंतपुर थाने के एसआई शैलेन्द्र राय दल बल के साथ सोहीलपट्टी बाजार पहुंचे व घटना की पूरी जानकारी इक्कठी की.

सूचना पर पहुंचे चारो दुकानदारों ने अपने-अपने दुकान का बारीकी से मुआवना किया व पुलिस को नगदी समेत चोरी गई सामानों के बारे में बताया. घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के कारण सोहीलपट्टी बाजार के चारों दुकानदार अपनी दुकान बंद कर के घर चले गए. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घने कोहरे के फायदा उठा सोमवार की देर रात उपरोक्त चारों दुकान का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी की घटना को लेकर सोहिलपट्टी बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया की चोरी की घटना का आवेदन प्राप्त हो गया है. पुलिस घटना में शामिल चोरों की शिनाख्त में जुटी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026