Categories: जिला

सिवान के हुसैनगंज प्रखण्ड के दो पंचायत में चार वार्ड सील

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. पिछले सप्ताह बघौनी पंचायत में दो व खानपुर खैरांटी पंचायत के फाजिलपुर में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे. इसके अतिरिक्त अन्य पंचायतों में भी जांचोंपरांत कहीं न कहीं कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. मिलने वाले सभी मरीजों का ट्रेवल हिस्ट्री बताया जा रहा है. इन बढ़ते हुए मरीजों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है. इस पर ब्रेक लगाने के लिए बुधवार को फाजिलपुर में दो व बघौनी में दो वार्डों को कंटेन्मेंट ज़ोन घोषित करते हुए दोनों पंचायत के वार्डों में आने जाने वाली सभी रास्ते को बांस व बल्ली से सील करवाया गया. वहीं प्रखंड के स्थानीय पीएचसी व थाना परिसर को सेनिटाइज कराया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026