परवेज अख्तर/सिवान : सिवान के दरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा के साथ चार युवकों ने गैगरेप की घटना को अंजाम दिया है। मामला शनिवार की देर शाम का बताया जाता है। घटना के बाद पीड़ित छात्रा के परिजनों ने थाने में इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही दरौली थानाध्यक्ष ने देर रात तक छापेमारी की। इसके बाद रविवार की सुबह से ही महिला थाना के सहयोग से पुलिस छापेमारी कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भटकती रही, लेकिन खबर प्रेषण तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पीड़िता द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन देकर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा शनिवार को अपने गांव से मुख्यालय स्थित विद्यालय में 11 वीं कक्षा में नामांकन कराने गई थी। लगभग 12.30 बजे अपराह्न नामांकन कराने के बाद अपने गांव लौटने के क्रम में गंगाराम बाबा के पास चार युवकों ने उसे जबरदस्ती उठाकर पास के ईंंट भठ्ठा में ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया और फरार हो गए। इसके बाद छात्रा के रोने की आवाज़ सुनकर राहगीर पहुंचे और छात्रा की हालात को देख उसके परिजन को सूचित किया। परिजनों ने छात्रा को घर लाया जहां पीड़िता ने आपबीती सुनाई। रविवार को छात्रा द्वारा थाना क्षेत्र के मुड़ा गांव के मुसाफिर के पुत्र शहाबु, उसी गांव के खुश मोहम्मद(चौकीदार) का पुत्र सानिब, दरौली के ननजी पासवान का पुत्र उपेंद्र व एक दरौली के युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026