परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एक खाते से धोखाधड़ी कर दो लाख रुपये की निकासी कर ली गई है। इस मामले में पीड़ित बैंक उपभोक्ता भगवानपुर के सुघड़ी बीएड कॉलेज के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह के बयान पर बसंतपुर थाना में मंगलवार को प्राथमिकी कांड संख्या 108/19 दर्ज की गई है। बयान में कहा गया है कि बसंतपुर के स्टेट बैंक की शाखा में मेरा बचत खाता है।उक्त खाते से गलत ढंग से दो लाख रुपये की निकासी कर ली गई। इसकी जानकारी मुझे मेरे मोबाइल पर 5 मार्च की अल सुबह मैसेज द्वारा मिली थी। उसके बाद मैं बैंक जाकर जानकारी लिया तो पता चला कि झारखंड के देवघर के एटीएम से निकासी हुई है, जबकि मेरा एटीएम मेरे पास सुरक्षित एवं गोपनीय ढंग से मौजूद है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…