Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महादेवा में दोस्त ने ली दोस्त की जान, सनसनी

28 को गांव के दोस्तों के साथ गया था बरात

29 को मां ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का दिया था आवेदन

4 को दाहा नदी ओरमा – हकाम सीमा से मिला शव

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव निवासी मोहन प्रसाद साह के पुत्र आलोक कुमार 17 वर्ष की हत्या उसके दोस्तों ने ही कर दिया . जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने के नियत से ओरमा-हकाम सीमा से लगे दाहा नदी में आलोक को लेकर जाकर फेंक दिया . इस संबंध में आलोक की मां ज्ञांती देवी अपने पुत्र के गायब होने का आवेदन महादेवा ओपी थाना में 30 जून को ही दे दिया था . आवेदन में मां ने कहा था कि 28 जून को आलोक अपनी बाइक से महुवारी बरात में गया . 29 जून को काफी खोजने के बाद भी उसका पता नहीं लगा तो मैं परेशान होने लगी . खोजबीन के क्रम में ही गांव के ही भोला सिंह के दरवाजे से उसका बाइक व एक मोबाइल मिला तो मुझे आलोक के साथ अनहोनी होने की आशंका सताने लगी . दादा गुरु चरण साह कह रहे थे कि पुलिस उल्टे हमलोंगो पर पूछताछ के लिये दबाव बना रही थी . हमलोगों के द्वारा बताने पर भी आरोपियों के घर नहीं जा रही थी . परिजनों का कहना था कि पुलिस सक्रिय रहती तो आलोक की हत्या नहीं होती .

चार भाई बहनों में सबसे छोटा था आलोक

आलोक चार भाई बहनों में सबसे छोटा था . पहली बड़ी बहन पूजा की शादी दो साल पहले हो चुकी है . दूसरा भाई राजन कुमार साह दिल्ली में पढ़ायी करता है . तीसरी बहन रजनी कुमारी इंटर में पढ़ती है . आलोक इसी साल मैट्रिक का परीक्षा दिया था . पिता मोहन प्रसाद 15 वर्षों से विदेश रहते है .

मृतक का फाइल फोटो

दोस्तों पर लगाया हत्या करने आरोप

वृद्ध दादा गुरु चरण प्रसाद रोते हुये कहा रहे कि 28 जून को गांव के ही भोला सिंह के पुत्र बंटी कुमार , रमेश कुशवाहा के पुत्र जैकी व विशाल के साथ बरात में गया था . लेकिन उक्त लोग मेरे नाती को बसंतपुर अपने रिश्तेदार के यहां शादी में लेकर चले गये थे रात को आने के बाद घर का दरवाजा भी आलोक खटखटाया था . तब उक्त लोगों ने बोला कि मेरे ही घर चल कर शो जाओ . उन्हीं लोगों ने मेरे नाती को हत्या कर शव को ठिकाना लगा दिया है . बहन रजनी कुमारी ने भी उक्त लोगों पर हत्या करने की बात कह रही थी. मां भी उन्हीं लोगों का नाम ले रही थी .[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026