Categories: पटना

लूट की फिराक में था ‘फूफा जी गिरोह’, पुलिस पहुंची तो की ताबड़तोड़ फायरिंग

पटना: बिहार की सिल्क सिटी भागलपुर में ​इन दिनों ‘फूफा जी गिरोह’ का आतंक मचा हुआ है. यहां अपराधियों ने हाल में तीन लूटकांड की घटनाओं का अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली. लूटकांड का मास्टरमाइंट कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल उर्फ फूफा जी बताया गया. पुलिस को सूचना मिली कि ‘फूफा जी गैंग’ के सदस्य अपने साथियों के साथ जीरो माइल के पास इकठ्ठा होकर किसी और लूटकांड को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं. पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार, पुलिस जब छापा मारने पहुंची तो दो आरोपी घटनास्थल से बाइक से भागने लगे. पुलिस टीम ने कदवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव तक पीछा किया. इसी दौरान फिल्मी स्टाइल में ‘फूफा जी’ एसडीपीओ और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा. पुलिस ने भी कई राउंड गोली चलाई. बदमाशों ने इस दौरान 15 राउंड गोलियां चलाईं. इस दौरान पुलिस की गोलीबारी में मुख्य आरोपी घायल हो गया.

पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह ने नौगछिया में हाल ही में तीन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है. कुल सात अपराधी अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं. इनके पास से पुलिस ने पांच देसी कट्टा, एक पिस्टल, 41 गोलियां और 6 खोखा के अलावा लूटी गई छह बाइक बरामद की हैं. हालांकि इस दौरान एक आरोपी के भागने की खबर है, जिसके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई में बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं. बदमाशों ने जिस तरीके से पुलिस पर हमला किया, वो DSP के लिए खतरा बन गया था. मुख्य आरोपी गुरुदेव मंडल दोनों हाथों से गोली चला रहा था. दोनों तरफ से फायरिंग हुई. आखिरकार पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है. इनकी गिरफ्तारी से इलाके में अपराध में कमी आएगी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024