Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

परवेज अख्तर/सिवान : कश्मीर के पुलवामा में आतंकीयों द्वारा आइडी हमले में शहीद रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दिघवलिया गांव निवासी अमरजीत उर्फ मितेश का अंतिम संस्कार राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ बुधवार की देर रात गंगपुर सिसवन स्थित कठिया बाबा के सरयू घाट पर किया गया। इस दौरान शहीद जवान के अंतिम दर्शन को ग्रामीण उमड़ पड़े और उन लोगों ने माटी के लाल के नाम पर जमकर जयकारे लगाए। पूरा तटीय इलाका अमरजीत अमर रहे के उद्घोष से गुंजायमान होता रहा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, एसपी नवीन चंद्र झा, जदयू नेता अजय सिंह, विधायक हरिशंकर यादव, जिला पार्षद राजबली मांझी, पूर्व मुखिया नागेंद्र मिश्र समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बताते चलें कि बुधवार की देर रात करीब 11:30 बजे शहीद का शव उनके पैतृक गांव दिघवलिया पहुंचा। जहां क्षेत्रीय लोगों का जनसैलाब अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ा। चारों ओर चीख-चिल्लाहट के बीच उनकी एक झलक पाने को हर कोई बेताब था। माता मालती देवी, पिता शंकर सिंह, बेटा आर्यन, अनुज, पत्नी शोभा, चाचा संतोष सिंह समेत सभी परिजनों की स्थिति बेहद खराब थी। उनके कारुणिक क्रंदन ने सबको झकझोर कर रख दिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026