Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दहेज के लिए नवविवाहिता का ससुराल वालों ने गला दबाकर की हत्या

परवेज अख्तर/सिवान :- महादेवा ओपी क्षेत्र के झुन्नापुर गांव में दहेज को लेकर एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया गया. बताते चले कि झुनापुर निवासी गौतम साह की पत्नी ममता देवी को उसके ससुराल वालों ने गुरुवार की दोपहर गला दबाकर हत्या कर दिया. जिसके बाद पूरे गांव में इसकी खबर फैल गई. मौत की सूचना पड़ोसियों ने मृतक के मायके वालों को दिया. जिसके बाद मायके वालों ने मृतिका के घर पहुंच कर इसकी खबर पुलिस को दिया और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई. वहीं मृतक गोपालगंज जिले के इनरवा गांव निवासी उत्तम लाल साह की पुत्री बताई जा रही है. मायके से आए लोगों ने बताया कि ममता की शादी बीते 2017 में झुनापुर गांव निवासी गौतम शाह के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही उसको ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. इस बात की सूचना ममता बार-बार अपने परिजनों को देती रही. जिसको लेकर कई बार परिजन ससुराल वालों के साथ बैठकर समझौता भी हुई थी. लेकिन ससुराल वालों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और अंत में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई .

मृतक का है 2 वर्ष का पुत्र

ग्रामीण बताया गया शादी के बाद से ही प्रतिदिन मृतिका के घर में दहेज को लेकर विवाद होता था. यदि कोई पड़ोसी इस बात को लेकर कुछ कहता था तो उसके परिजन उससे भी झगड़ा मोल लेते थे. जिसके बाद वे लोग मृतिका के साथ मारपीट करते रहे. गुरुवार को कुछ ऐसा ही हुआ कि सुबह से ही मृतका के घर झगड़े की आवाज सुनाई दे रही थी. दोपहर में बच्चों द्वारा सुनी गई कि कार्तिक की मां की मौत हो गई है. जिसके बाद लोगों ने इसे गंभीर नहीं लिया. कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई. जिसके बाद पड़ोसियों ने मृतिका के मायके वालों को इसकी सूचना दी. उन्होंने यह भी बताया कि ममता का एक 2 वर्ष का पुत्र कार्तिक है जो वह अपनी मां के साथ ही रहता था.

मृतिका के गर्भ में पल रहा था पांच माह का बच्चा

मृतका के मायके वालों ने बताया कि ममता के गर्भ में पांच माह का बच्चा पल रहा था. मृतिका अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को नवंबर में जन्म देने वाली थी. हम लोगों ने उसे सावन में ही अपने घर बुलाने की बात कही थी. लेकिन बुलाने से पहले ही उसके ससुराल वालों ने उसे मौत के घाट उतार दिया .वहीं उन्होंने यह भी कहा ससुराल वालों ने एक हत्या नहीं बल्कि दो दो हत्या की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026