Categories: पटना

गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या….कैश व बाइक भी लूट ली

पटना: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी को गोली मारकर हत्या कर दी. साथ ही व्यवसायी से कैश और बाइक भी लूट कर अपराधी फरार हो गया. मृतक की पहचान रामगढ़वा बाजार के थोक व खुदरा गल्ला व्यवसायी अजीत कुमार के रूप में की गई है. सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कार्रवाई में जुटी है।

घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पुल के समीप की घटना बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पुल के समीप रविवार को लहना वसूल कर लौट रहे गल्ला व्यवसायी को बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार दी. गोली लगने से जख्मी गल्ला व्यव्सायी को ग्रामीणों के सहयोग के सहयोग से मोतिहारी लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

जनकारी के अनुसार गल्ला व्यव्सायी रक्सौल से लहना वसूल कर लौट रहा था. उसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. सूचना मिलते ही रामगढ़वा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है. वहीं घटना के बाद व्यवसायी परिवार में कोहराम मच गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026