परवेज अख्तर/सिवान : गांधी मजरुलहक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट को ले रविवार को आइबी परिसर में राजद नेता जकरिया खान की अध्यक्षता में खेल प्रेमियों की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में 16 दिसंबर 18 से गांधी-मजहरुल हक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसका उद्घाटन हिना शहाब करेंगी। बैठक में हिना शहाब, पूर्व कबीना मंत्री अवध बिहारी चौधरी, रघुनाथपुर विधयक हरिशंकर यादव, राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, लीलावती गिरि, इंद्रदेव प्रसाद, कृष्णा देवी आदि ने संबोधित किया। बैठक में टूर्नामेंट अध्यक्ष जकारिया खान, इम्तेयाज अहमद खान,विकास यादव, संजय गिरि, इश्तेयाक अहमद खान, दानिश राजा, राजेश यादव, महंत चौधरी, डब्ल्यू खान, चुली खान,एहतेशामुल हक सिद्दीकी, डॉ. मिर्ज़ा सरफराज, नसीम अख्तर, भीम राम, बीडीसी पंकज राम, जीसान अंसारी, राजा बिहारी, कादिर अंसारी, राशिद अंसारी, नजरे इमाम खान, वकार खान, फैसल सिद्दीकी, संजय खान, पुनीत शर्मा, मंटू कुमार, राजकिशोर यादव, लाल मोहर यादव, आनंद गिरि, तनवीर जाकी, शाहिद रजा, अकरामुल हक, प्रो. रज़ी अहमद, संजय खान आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…